27.7 C
Dehradun

बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली- डीएम – Update Times

Must read

राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर डीएम सख़्त, दी कड़ी चेतावनी

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में राजस्व वसूली की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में मासिक वसूली की गति धीमी है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधार लाया जाय।

जिलाधिकारी ने मई माह की समीक्षा करते हुए श्रीनगर तहसील द्वारा मात्र 11 प्रतिशत, यमकेश्वर द्वारा 9 प्रतिशत तथा बीरोंखाल द्वारा 15 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति में शीघ्र ही तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों पर वसूली की प्रक्रिया का सख़्ती से कार्यान्वयन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे बकायेदारों की सूची तहसीलों में सार्वजनिक रूप से चस्पा भी करें।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक देरी न हो उसकी कार्यवाही शीघ्र करें।

बैठक में उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article