22.1 C
Dehradun
spot_img

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अक्टूबर को आएंगे देवभूमि, केदारनाथ धाम जा सकते हैं सीएम योगी

Must read

देहरादून। उत्तराखंड में अब राजनेताओं को जमावड़ा लगने वाला है। सात अक्टूबर को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के अहम चेहरे इकट्ठा होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देवभूमि के दौरे पर होंगे। सात अक्टूबर को उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होने वाली बैठक में सीएम योगी भी शामिल होंगे।

कर सकते है बाबा केदार के दर्शन

माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ इसी दिन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम भी पहुंचेंगे। यद्यपि, अभी उनके केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम की विधिवत पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

गृह मंत्री लेगें बैठक

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बीजेपी के अहम चेहरों से लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इन सभी तैयारियों के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सात अक्टूबर का दौरा भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement