25 C
Dehradun

लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट हादसे में सिविल अस्पताल में भर्ती एक मह‍िला की मौत

Must read

लखनऊ, वजीर हसन रोड स्‍थि‍त अलाया अपार्टमेंट हादसे में पहली मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल में अभी एक महिला की मौत हुई है। सिविल अस्पताल के निदेशक ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया क‍ि महिला के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। महिला को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डीजीपी डीएस चौहान ने बताया क‍ि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। हम दो लोगों के संपर्क में हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उचित जांच की जाएगी। वहीं सीएम योगी ने इस मामले में जांच के आदेश द‍िए हैं। शासन ने तीन सदस्‍यीय टीम का गठन कर एक सप्‍ताह में जांच र‍िपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article