12.8 C
Dehradun
spot_img

सीएम धामी ने श्रीहरि कथा के पोस्टर का किया विमोचन

Must read

देहरादून। नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित , नव्य भारत फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर “श्रीहरि कथामृत” के पोस्टर का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, देहरादून में विमोचन किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम की जानकारी ली व सफल आयोजन के लिए टीम एनबीएफ को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

इस मौके पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाल व्यास डा० अनिरुद्ध मोहन उनियाल ने बताया की यह कथा भारत के वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित है ,यह कथा 21 से 23 मार्च 2025 को गंगा फ़ार्म बालावाला , देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी व 20 मार्च को तिरंगा कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही इससे पूर्व में भगत कोश्यारी, पुर्व राज्यपाल ,अजय टम्टा केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सीएम हरियाणा, ज़िलाधिकारी देहरादून, अन्य कई आईएएस, पीसीएस अधिकारी, पदक विजेता सैनिको व परिवारजनो, (वीर नारियो)व अन्य कई माननीय व गणमान्यो ने पोस्टर का विमोचन किया है ।इस मौके पर ट्रस्टी देवानंद डोभाल आादि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement