17.2 C
Dehradun
spot_img

हरीश रावत ने अपने अंदाज में सीएम धामी की तारीफ की, सुर्खियों में प्रतिद्वंद्वियों को लेकर दिया ये बयान

Must read

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर चौंकाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भविष्य के उनके प्रतिद्वंद्वियों को सावधान हो जाना चाहिए।

दरअसल एक दिन पहले शनिवार को जोशीमठ के मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला था।

मुख्यमंत्री ने देर तक प्रतिनिधिमंडल को समय दिया और उनकी बातों को गौर से सुना। रविवार को इस मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत की एक पोस्ट सामने आई। जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में सीएम की तारीफ की है। रावत ने लिखा कि कांग्रेस के लोग जब सीएम से मिले तो उसमें कई सुझाव, आलोचनात्मक और तीक्ष्ण सवाल भी थे। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement