18.2 C
Dehradun
spot_img

भारत-चीन के बीच 11 मार्च को 15वें दौर की कमांडर लेवल की बातचीत, गतिरोध कम करने की होगी कोशिश

Must read

भारत और चीन आज चुशुल मोल्दो मीटिंग प्वाइंट के भारतीय क्षेत्र में कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की वार्ता कर रहे हैं। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच पहले 14 राउंड की वार्ता हो चुकी है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

कई मुद्दों पर बन चुकी सहमति

बता दें कि अब तक की वार्ता में पैंगोंग सो झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे, गलवान घाटी और गोगरा हॉट स्प्रिंग्स पर दोनों देशों में सहमति बनी है। दोनों पक्ष अब बाकि के गतिरोध को सुलझाने पर बात करेंगे। गौरतलब है कि 14वें राउंड की वार्ता बेनतीजा रही थी।

बार्डर पर कम होगा गतिरोध

सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष अब बार्डर क्षेत्रों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए दोनों पक्ष इस बैठक में चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि दोनों देशों द्वारा हाल के बयान भी इस सकारात्मक समाधान पर केंद्रित रहे थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement