18.5 C
Dehradun
spot_img

डेंगू के 30 नए मामले आए सामने, पढ़िए पूरी खबर

Must read

देहरादून, उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बीच बीमारियां भी बढ़ गई हैं। बाढ़ और जलभराव के बीच अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में इसका ज्यादा असर है।

डेंगू के 30 नए मामले आए सामने

बुधवार को जनपद में डेंगू के 30 नए मामले मिले। जो अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक मामले हैं। इनमें से 16 लोग श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा छह-छह लोग कैलाश अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल में और दो का उपचार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में चल रहा है। इस सीजन में अभी तक डेंगू के 240 मामले मिल चुके हैं। जिनमें से 183 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में डेंगू के 56 सक्रिय मरीज हैं। शुक्र यह है कि इस बार अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।

बढ़ाया गया सैंपलिंग का दायरा

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को भी 1256 सैंपल एलाइजा जांच को भेजे गए। जबकि इस सीजन में 15 हजार से अधिक सैंपलों की एलाइजा जांच हो चुकी है। कुल मिलाकर डेंगू का प्रकोप थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। वह भी तब, जबकि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं।

अधिकारी कर रहे हैं लोगों को जागरूक

विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। टीमें क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और सोर्स रिडक्शन भी। जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। खाली बर्तनों में पानी एकत्र नहीं होने दें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement