17.1 C
Dehradun
spot_img

5 करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद, शिवभक्त गंगा जल उठाने के लिए हर की पैड़ी पहुंचेंगे

Must read

आज से श्रावण मास का कांवड़ मेला शुरू होन के साथ धर्मनगरी शिवमय हो जाएगी। बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए हुए शिवभक्त गंगा जल उठाने के लिए हर की पैड़ी पहुंचेंगे। इस बार रिकार्ड पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है।

पिछली बार 3.80 करोड़ कांवड़ियों से हरिद्वार से जल उठाया था। इस बार पहले से डेढ़ गुना अधिक संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच सकते हैं। प्रशासन, पुलिस और विभागों ने अनुमानित भीड़ के अनुसार व्यवस्था तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत होगा।

कांवड़ियों के वाहनों के लिए बैरागी कैंप, गौरीशंकर नीलधारा, पंतद्वीप, लालाजी वाला, चमगादड़ टापू, रोड़ीबेलवाला, भारत माता मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है। प्रमुख पार्किंग में बैरागी कैंप में इस बार आठ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। यहां कांवड़ियों के लिए पथ प्रकाश, पेयजल शौचालय की व्यवस्था की गई है। शहर में करीब एक हजार अस्थाई और मोबाइल शौचालयों की सुविधा मिलेगी। 600 अतिरिक्त कर्मचारियों को सफाई कार्य पर लगाया गया है। 400 कर्मचारी रात को सफाई करेंंगे। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

कांवड़ियों के लिए 21 स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों और स्टाॅफ की तैनाती कर सभी स्वास्थ्य शिविर शुरू कर दिए गए हैं। तीन शिफ्टों में 24 घंटे कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। शिविर के पास एक इमरजेंसी एंबुलेंस की तैनाती की गई। इमरजेंसी में मरीज को निकटम सीएचसी, संयुक्त अस्पताल, मेला और जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया जाएगा। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त, एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

ड्रोन से रखी जा रही नजर

मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी, अर्द्धसैनिक बलों के अलावा प्रशिक्षु भी तैनात कर दिए गए हैं। बैरागी कैंप में निगरानी के लिए लाइट हाउस बनाए गए हैं। ड्रोन से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement