14.2 C
Dehradun
spot_img

शोरूम में आग लगने से 8 लोग जले जिंदा, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

Must read

हैदराबाद, तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। बीती रात ई बाइक के शोरूम में लगी आग के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक ये हादसा, बीती शाम हुआ है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को गांधी और यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

कई ई-बाइक जलकर हुई खाक

चश्मदीदों ने हादसे को लेकर अधिक जानकारी दी है। एक शख्स ने बताया कि पहले ई-बाइक शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। आग का धुंआ शोरूम की दूसरी फ्लोर तक पहुंच गया था। आग लगने की जानकारी फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शोरूम में फंसे 9 लोगों को बाहर निकाला।

खिड़की से कूदे लोग

बताया जा रहा है कि कुछ लोग जान बचाने के लिए शोरूम की खिड़की से बाहर कूद गए। राज्य के पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान की निगरानी की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पीएम ने किया मुआवजे का एलान

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

तेलंगाना के गृह मंत्री ने जताया दुख

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने चिंता जाहिर की है। गृह मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने शोरूम में फंसे लोगों को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन दम घुटने से कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement