15 C
Dehradun
spot_img

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अवैध निर्माण और जमीन की प्लाटिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई

Must read

वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर अवैध निर्माण और जमीन की प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सारनाथ वार्ड के गौराकला में वीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गुलाब यादव व जितेन्द्र कुमार तीन बीघा, लालपुर मीरापुर, लमही में विनोद राय 15 बिस्वा अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। सभी बाउंड्री को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

इसके अलावा लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण में केसी ड्रेन का काम चल रहा है। डी ब्लाक में आर्यन हॉस्पिटल रोड पर कब्जा किया था, यहां कुल सात मकानों के सामने हुए अवैध कब्जे को तोड़ दिया गया।

लापरवाही में दो कर्मचारी कार्यालय से संबद्ध

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि दशाश्वमेध वार्ड के गंगापुर रोड, दरेखू, रोहनिया में अवैध प्लाटिंग में लापरवाही मिलने पर क्षेत्रीय कर्मचारी दिनेश कुमार यादव को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी प्रकार रामनगर वार्ड के घिसयारी में अवैध प्लाटिंग की सूचना नहीं देने और लापरवाही मिलने पर क्षेत्रीय कर्मचारी राजेश कुमार को भी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement