27 C
Dehradun

अखिलेश ने कहा- भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वि‍धानसभा चुनाव से पहले स‍ियासत गर्म हो चुकी है। योगी मंत्र‍ि‍मंडल में बदलाव की चर्चाओं के बीच अखिलेश ने कहा क‍ि भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। सपा प्रमुख के इस बयान पर योगी सरकार में मंत्री और न‍िषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय न‍िषाद का प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा में अंदरूनी कलह का आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं। अगर काम नहीं हो रहा होता, तो उत्तर प्रदेश में विकास कैसे होता? उन्‍होंने कहा, ”24 कैरेट का सोना बहुत मुश्किल से मिलता है। एक आधा कैरेट कम हो तो सोने की कीमत थोड़ी ना घट जाती है।”

अखि‍लेश यादव ने क्या कहा?

अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।”

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article