12.8 C
Dehradun
spot_img

सोने-चांदी की कमतो में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

Must read

सोना, चांदी के भाव शुक्रवार को गिर गए। IBJA की वेबसाइट पर मिले रेट के अनुसार, 11 मार्च को सुबह के कारोबार में सोना 512 रुपये गिरकर 52368 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में 438 रुपये की कटौती हुई और यह 69377 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। दिल्ली में गुरुवार को सोना 992 रुपये की गिरावट के साथ 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी भी 1,949 रुपये की गिरावट के साथ 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 71,407 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों और राज्य के चुनाव परिणामों में रुझानों के समर्थन से रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 76.42 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,983 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 25.50 डॉलर प्रति औंस रही। गुरुवार को COMEX पर हाजिर भाव के साथ सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,983 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोना वायदा 247 रुपये फिसलकर 52,992 रुपये पर

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 247 रुपये की गिरावट के साथ 52,992 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी का सोना अनुबंध 247 रुपये या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 10,547 लॉट के कारोबार में रहा। विश्लेषकों ने कीमतों में गिरावट का श्रेय वैश्विक बाजार में कमजोर रुख पर नजर रखने वाले निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,992.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement