17 C
Dehradun
spot_img

सोने-चांदी का दाम घटा, जाने क्या है रेट

Must read

बुधवार की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 5 मई से 18 मई के दौरान सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। इस अवधि के दौरान सोने की कीमतों में 1323 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। IBJA की वेबसाइट के अनुसार, 17 मई की सुबह सोने की कीमतें 50752 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं जो 18 मई की सुबह 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गईं। इसी प्रकार, 18 मई को चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। 17 मई की सुबह चांदी की कीमतें 61239 रुपये प्रति किलो थीं जो 18 मई की सुबह घटकर 60961 रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर आ गई।

वायदा बाजार में भी सस्‍ती हुई चांदी

18 मई को चांदी वायदा (Silver Futures Price) की कीमतें 250 रुपये घटकर 60,906 रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर आ गईं। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 250 रुपये घट गई। वैश्विक स्‍तर पर चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई और यह न्‍यू यॉर्क में 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव

कम मांग की वजह से सटोरियों ने फ्यूचर्स कारोबार में ज्‍यादा दिलचस्‍पी 18 मई को नहीं दिखाई। इस कारण MCX पर जून डिलिवरी वाले सोना वायदा (Gold Futures Price) के भाव 54 रुपये की गिरावट के साथ 50,119 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते देखे गए। वैश्विक कीमतों की बात करें तो न्‍यू यॉर्क में सोना 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,813.10 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement