28.2 C
Dehradun

सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत

Must read

सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो यात्रियों का एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।

सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल(50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही है। जरूरी हुआ तो मंगलवार को खोजबीन की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article