15.9 C
Dehradun
spot_img

अखि‍लेश यादव ने लिखा, भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फेल

Must read

लखनऊ। वंदे भारत एक्सप्रेस में इटावा के पास गड़बड़ी आने के बाद उसे एक इंजन से खींचने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया। सपा प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फेल।

बता दें, देश में चल रही ट्रेनों में सबसे वीआईपी और आधुनिक वंदे भारत के इंजन में अचानक आई खराबी ने सोमवार को न सिर्फ यात्रियों, बल्कि तकनीकी टीम से लेकर रेलवे अधिकारियों तक को परेशान कर दिया। नई दिल्ली से वाराणसी करीब 750 किलोमीटर की यात्रा के बीच वंदेभारत करीब 300 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद इटावा में भरथना-साम्हों स्टेशन के बीच अचानक खड़ी हो गई। इंजन ने काम करना बंद कर दिया।

मालगाड़ी के इंजन से खींचकर वापस दिल्ली भेजा गया

करीब सवा तीन घंटे दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। आधा दर्जन ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। काफी प्रयास के बाद भी तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई तो मालगाड़ी के इंजन से खींचकर वापस दिल्ली भेज दिया गया। इससे पहले दूसरी ट्रेनों से कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के यात्रियों को भेजा गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement