26.8 C
Dehradun

दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा

Must read

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शुक्रवार की शाम दिल्‍ली रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है

वहीं उनके दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री किस सीट से उप चुनाव लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है।

शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे धामी

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article