15 C
Dehradun

दोपहर बाद बदला मौसम, केदारनाथ में जोरदार बारिश

Must read

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। पर्वतीय जिलों में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है।

वहीं शनिवार को दोपहर बाद केदारनाथ में जोरदार बारिश हुई। जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं देहरादून सहित राज्‍य के लगभग सभी मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है

मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

मानसून को लेकर नगर निगम का आपदा कंट्रोल रूम शुरू

अब देहरादून निवासी मानसून में जलभराव की सूचना के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन मिला सकते हैं। नगर निगम ने इसके लिए 0135-2652571 और टोल फ्री नंबर-10881804153 जारी किया है। बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर निगम ने शुक्रवार से आपदा कंट्रोल रूम आरंभ कर दिया है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने यहां तैनात कर्मचारियों को सदैव अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

जलभराव रोकने और डेंगू को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें शहर में कार्रवाई कर रही हैं। वर्षा में जलभराव की सूचना के लिए निगम के टाउन हाल स्थित कक्ष में आपदा व बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल आन रखने के आदेश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त गोयल ने बताया कि मानसून में जलभराव के मद्देनजर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। यहां सोमवार व मंगलवार को अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर को नोडल जबकि अवर अभियंता सहेंद्र नेगी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बुधवार और गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी नोडल व सहायक अभियंता रजित कोटियाल को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार-शनिवारको सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल को नोडल और सहायक अभियंता जय प्रकाश रतूड़ी को सह नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। रविवार को सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी को नोडल व अवर अभियंता प्रेम प्रकाश शर्मा को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कंट्रोल रूम में डयूटी तैनात

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कंट्रोल रूम में ड्यूटी भी आवंटित कर दी है। सोमवार को सफाई निरीक्षक खुशीराम, मंगलवार को राजीव कुमार जबकि बुधवार को महिपाल सिंह तैनात रहेंगे। गुरूवार को विश्वनाथ सिंह, शुक्रवार को मनीष दरियाल और शनिवार को राजेश पंवार को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा रविवार को मनोज कुमार तैनात रहेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि यह सभी अधिकारी तय दिन पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी देखेंगे।

24 घंटे के लिए तीन कार्मिक

कंट्रोल रूम में 24 घंटे को तीन शिफ्ट में बांटकर अलग से तीन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां भूमि अनुभाग के मनीष कुमार रोजाना सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक और स्वास्थ्य अनुभाग के अंकित कुमार को दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक तैनात किया गया है। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक पथ प्रकाश अनुभाग के योगेश पैन्यूली यहां तैनात रहेंगे।

इनके साथ सफाई सुपरवाइजर संजय कुमार, महावीर, दीपक बड़ोनी एवं योगेश कुमार भी कंट्रोल रूम में शिफ्टवार तैनात रहेंगे। नगर आयुक्त ने सुबह की पाली में पांच-पांच जबकि रात की पाली में आठ-आठ सफाई कर्मी कंट्रोल रूम में तैनात रखने के आदेश दिए हैं। कहीं मदद के लिए जाने को यहां चालक सहित दो वाहन भी लगाए गए हैं।

वार्डों के लिए अधिकारी नियुक्त

वार्ड: 10,12,16,17,18,19,21,31,32,47,50,55 व 58

सफाई निरीक्षक: राजबीर सिंह चौहान

मोबाइल: 7088738736

वार्ड: 33,35,36,37,38,46,48,92 व 93

सफाई निरीक्षक: मनोज कुमार

मोबाइल: 9410900849

वार्ड: 1,2,4,5,6,7,8,9,11,13,14,15,59,60,61व 62

सफाई निरीक्षक: मनीष दरियाल

मोबाइल: 9411266662

वार्ड: 20,28,29,30,49,51,52,53,54 व 81

सफाई निरीक्षक: पुष्पा रौथाण

मोबाइल: 7037722460

वार्ड: 44,71,72,73,74,75, 80 व 82

सफाई निरीक्षक: राजेश पंवार

मोबाइल: 9410938580

वार्ड: 39,40,42,43,45,83,84 व 85

सफाई निरीक्षक: विश्वनाथ सिंह

मोबाइल: 8171263618

वार्ड: 41,76,77,78,79,86,87,88,89, 90 व 91

सफाई निरीक्षक: खुशीराम डोभाल

मोबाइल: 7536804959

वार्ड: 3,56,57,63,64,65,66,67,68,94,95,96,97,98,99 व 100

सफाई निरीक्षक: महिपाल सिंह

मोबाइल: 9997053232

वार्ड: 22,23,24,25,26,27,34,69 व 70

सफाई निरीक्षक: राजेश बहुगुणा

मोबाइल: 9412153030

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article