23.9 C
Dehradun
spot_img

सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे: डा धन सिंह

Must read

देहरादून : उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय परिसर में योग प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को संशोधित डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में प्रत्येक सरकारी डिग्री कालेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण के लिए एक-एक योग प्रशिक्षक की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षक की तैनाती का अधिकार कालेज प्राचार्य को होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून में स्वीकृत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होगा।

विभाग से संशोधित डीपीआर मांगी गई है। सरकारी कालेजों में नैक ग्रेडिंग की तैयारी की निगरानी व सुझाव को उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। नैक ग्रेडिंग मिलने पर राज्य के कालेजों और विश्वविद्यालयों को यूजीसी से अतिरिक्त अनुदान मिल सकेगा।

डा रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को राज्य स्तरीय समिति की ओर से तैयार विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम को शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। इन पाठ्यक्रमों को अंतिम रूप देने को निजी विश्वविद्यालयों के संचालकों एवं कुलपतियों के साथ बैठक होगी। उनके सुझावों को नए पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली, रूसा के सलाहकार प्रो एमएसएम रावत, प्रो केडी पुरोहित, अपर सचिव एमएम सेमवाल, संयुक्त निदेशक डा एएस उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नई शिक्षा नीति का प्राथमिकता से क्रियान्वयन: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति का प्राथमिकता से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस दौरान प्रदेश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। सरकार इसे तेजी से क्रियान्वित कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement