24.5 C
Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में दो दिन जिलों के प्रवास पर रहेंगे, आज रुड़की में करेंगे संबोधित

Must read

 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को जिलों के प्रवास पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान वह जिलों में विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों में विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी।

अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि जिलों में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए विधानसभावार कुल धनराशि, जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमोदित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची व लागत आदि का विवरण भ्रमण से पहले तैयार कर लिया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे संबंधित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें अपराह्न में आयोजित की जाएं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकारिणी की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा की नवनियुक्त सदस्य डा. कल्पना सैनी का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को लेकर नेहरू स्टेडियम में तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं।

अग्निवीरों को प्रदेश में सबसे पहले दी जाएगी प्राथमिकता

वहीं इससे पहले शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर में दौर पर रहे। इस दौरान आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेनानियों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्निवीरों को प्रदेश में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष की बातों को युवा करें अनसुना।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article