14 C
Dehradun

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में सीएम फेस के एलान से एक दिन पहले कहा- 60 विधायक होंगे तभी सीएम फेस चुना जाएगा

Must read

पंजाब कांग्रेस में सीएम फेस के एलान से एक दिन पूर्व पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि पार्टी के पास पंजाब में 60 विधायक होंगे तभी सीएम फेस चुना जाएगा। यह पंजाब के लोगों को तय करना है। सिद्धू ने कहा कि कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह जिस पंजाब माडल की बात कर रहे हैं उससे बच्चों, युवाओं और राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाली है।

अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी भी मौजूद रहे। सिद्धू ने कहा कि हमने गांधी को पटियाला से चुनाव लड़ने हो कहा था, पर उन्होंने कहा कि मैं सेवा करूंगा। वह यहां उनके पंजाब माडल के बारे में बताने आए हैं। सिद्धू ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में वह लिक्वर पालिसी लेकर आएंगे।

सिद्धू ने कहा कि वह सत्ता के उपासक नहीं हैं। सीएम तब बनेगा जब 60 एमएलए होंगे, पर किसी के पास कोई रोडमैप नहीं है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपना कोई कारोबार नहीं किया, उनकी इनकम करोड़ों घटी। उनका पंजाब माडल लोगों की जिंदगी बदलने का माडल है। अब पंजाब को तय करना है कि कौन सा चेहरा उन्हें चाहिए। पिछले 15 साल से उनका लड़ाई यही है। तभी उन्होंने राज्यसभा छोड़ी और भारतीय जनता पार्टी को छोड़ा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं है। उनकी लड़ाई पंजाब माडल की है। उन्होंने आज तक किसी से निजी लड़ाई नहीं लड़ी। जो पंजाब माडल को लागू करेगा, वह उसके साथ हैं। जो तीस साल पंजाब का बुरा हुआ, दो से तीन सालों में ये खुशहाली पर हो। उनके पंजाब माडल में कोई धरने नहीं देगा।

पर्यावरण भी पंजाब माडल का हिस्सा। लोगों ने अपना मुकदर वोट डालकर बनाना है।

धर्मवीर गांधी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में गिरावट आई। कुछ परिवारों ने पंजाब को लूटा। केंद्र का नजरिया पंजाब के प्रति नकारात्मक रहा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस ने हर क्षेत्र में गिरावट दी और माफिया का राज बना दिया। गांधी ने कहा कि उन्होंने सिद्धू जैसा नेता नहीं देखा। उनमें किरदार है, जज्बा है, सोच है। वह पटियाला से टीम लेकर आए हैं, जो सिद्धू के पक्ष में प्रचार करेगी। गांधी ने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब में शांति का माहौल बने। व्यापार के लिए पाकिस्तान से सांझ जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएम हिंदू नहीं बनाया, सिख नहीं बनाया, ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article