17.9 C
Dehradun
spot_img

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत शाकंबरी देवी को 02 लाख की सहायता राशि प्रदान की

Must read

पौड़ी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाकंबरी देवी को 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत शाकंबरी देवी को 15,500 रुपये की राशि भी दी।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले गंगा दत्त का आकस्मिक निधन हो गया था जो बैंक के ग्राहक थे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनकी पत्नी शाकंबरी देवी को सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा प्रबंधक विवेक जोशी सहित विपिन कुमार, रवि खत्री, मान सिंह व अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement