31 C
Dehradun

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उत्तराखंड आ रहे हैं अमित शाह

Must read

देहरादून। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बीजेपी के अहम चेहरों से लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इन सभी तैयारियों के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

कार्यकर्ताओं को देंगे गृह मंत्री टिप्स

माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान अमित शाह पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के साथ ही इस सिलसिले में टिप्स भी देंगे। उनके दौरे को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्टूबर के राज्य के दौरे में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ ही आल इंडिया पुलिस साइंस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

इसके बाद शाम पौने पांच बजे केंद्रीय गृह मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और रात्रि आठ बजे तक संगठनात्मक बैठकें लेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह राज्य में पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ले सकते हैं। इस दृष्टिकोण से पार्टी होमवर्क में जुटी है।

पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ली जाने वाली संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा तय कर उनके कार्यालय को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद बैठकों का समय निर्धारित किया जाएगा। वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने के बाद प्रांत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। चर्चा का मुख्य विषय स्वाभाविक रूप से लोकसभा चुनाव ही रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article