24.9 C
Dehradun

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव पहुंचे ईडी दफ्तर, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

Must read

नई दिल्ली। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आज ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। वैभव को फेमा के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन किया गया था।

हाल ही में ईडी ने राजस्थान के पेपर लीक मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके साथ ही ईडी ने वैभव गहलोत को फेमा मामले में समन जारी किया था।
बता दें कि इससे पहले वैभव को ईडी ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि तब वैभव ने पेश होने के लिए और समय मांगा था।

यह है पूरा मामला

दरअसल, वैभव की कंपनी पर शैल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये मॉरीशस भेजने का आरोप है। इसको लेकर भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने ईडी में शिकायत दर्ज की थी। मीणा ने आरोप लगाया था कि वैभव ने मॉरिशस की कंपनी के जरिए एक होटल में निवेश किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article