26.8 C
Dehradun

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि, समय से पहले ठंड की विदाई शुरू

Must read

देहरादून। शुष्क मौसम और चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे समय से पहले ठंड की विदाई होने लगी है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पारे में तेजी से इजाफा

बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी का दूसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ और पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो गई है। आमतौर पर दून में 15 से 20 फरवरी के बाद ही पारा 25 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंचता है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। जबकि, मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article