20.5 C
Dehradun
spot_img

आप नेता आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं

Must read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ताजा मामले में  दिल्ली पुलिस की टीम आज बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सीएम केजरीवाल के घर पहुंचने लगे हैं। मालूम हो कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को उम्मीद है कि सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनके माता-पिता से पूछताछ में सच्चाई सामने आएगी।

मालीवाल मामले में सीए केजरीवाल क्या बोले?

यह केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश- आप

आम आदमी पार्टी ने इस मामले को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश बताया है।  दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने  दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता की असुरक्षा पर जोर दिया और कथित हमले में उनकी संलिप्तता की धारणा पर सवाल उठाया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement