27.7 C
Dehradun

गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय, इस दिन से होंगे दर्शन

Must read

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।

गंगोत्री मंदिर समिति के के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व पर अमृत बेला के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 12.25 बजे देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर समिति के सुरेश सेमवाल ने कहा कि इस बार जांगला से गंगोत्री तक मां गंगा की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से रथ भेंट किया जा रहा है। गंगा की डोली को गंगोत्री तक पहुंचाने में रथ यात्रा का आयोजन पहली बार किया जाएगा।

नवरात्र के शुभ अवसर पर मंगलवार को बाड़ाहाट उत्तरकाशी में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें पंचांग देखकर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त तय किया। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि 9 मई को गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगा की डोली कृतिका नक्षत्र पर दोपहर 12.20 बजे गंगोत्री के लिए रवाना होगी।

मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गंगा की डोली यात्रा भैरव घाटी पहुंचेगी। जहां भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 10 मई की सुबह 5.30 बजे गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री धाम पहुंचने पर गंगा लहरी पाठ, गंगा सहस्त्रनाम पाठ, गंगा हवन और गंगा आरती का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग के शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों में उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सेमवाल, मदरांचल सेमवाल, हरदीप शरण सेमवाल, प्रेमकांत सेमवाल मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article