16.7 C
Dehradun
spot_img

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने दिल्ली और यूपी समेत कई ठिकानों पर मारे छापे

Must read

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी के गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से जुड़े हैं।

भाई अफजाल अंसारी के ठिकानों पर भी दी दबिश

ईडी द्वारा गाजीपुर में मारे गए छापे में मुख्‍तार के भाई अफजाल अंसारी सहित उनके करीबियों के ठिकानों को घेरा गया है। इस कार्रवाई के शुरू होते ही शहर में हड़कंप मच गया। मुख्‍तार के करीबियों पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई। वहीं इस मामले में पुलिस को भी बाद में सूचना दी गई।

मनी लांड्रिंग मामले में सबूत इकट्ठा कर रहा ईडी

सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अंसारी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है। पांच बार के पूर्व विधायक अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद हैं।

हत्या और जबरन वसूली के आरोप

बता दें कि मुख्तार पर जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामले दर्ज है। अब इन्ही मामलों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते अंसारी की कथित अवैध कमाई का उपयोग करके खरीदे गए 1.901 हेक्टेयर और 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो भूखंडों को जब्त कर लिया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement