13.8 C
Dehradun
spot_img

बीजेपी ने आतंकी हमले के बलिदानी जगन्नाथ राय की पत्नी तापसी को दिया टिकट

Must read

कोलकाता, उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बीजेपी ने एक बलिदानी जवान की पत्नी को टिकट दिया है। तापसी राय बीजेपी की टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी।

बलिदानी की पत्नी हैं तापसी राय

तापसी के पति जगन्नाथ राय 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में बलिदान हो गए थे। इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने बलिदानी की पत्नी को टिकट देकर बड़ा दांव चला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के नाम का एलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

पांच सितंबर को होगा चुनाव

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित धूपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होगा। बता दें कि बीजेपी विधायक बिष्णुपद राय का 25 जुलाई को निधन हो गया था, जिसके बाद ये सीट खाली हुई थी।

कौन हैं टीएमसी और माकपा का उम्मीदवार?

इससे पहले वाममोर्चा ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही माकपा नेता ईश्वरचंद्र राय को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने रविवार को प्रोफेसर निर्मल चंद्र राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया। धूपगुड़ी सीट पर 1977 से 2016 तक माकपा का कब्जा रहा था, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस विजेता बनकर उभरी थी। वहीं, 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल से यह सीट जीती थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement