29.2 C
Dehradun

अनेकता में एकता’ के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, पखवाड़े भर चलेगा सेवा अभियान

Must read

नई दिल्ली, भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को इस बार कुछ अलग ढंग से मनाने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में पखवाड़े भर चलने वाले सेवा अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। इसकी निगरानी के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया है।

जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे

अरुण सिंह ने पार्टी की राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा है, जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे। वे जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी भेजेंगे। इन गतिविधियों को नमो एप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश

भाजपा ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को उपकरण का वितरण होगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी व स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी गतिविधियों को नमो ऐप पर किया जाएगा अपडेट

सभी राज्य इकाइयों को इसे और अन्य सभी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है, और इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी ने पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान, विकलांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। अभियान के हिस्से के रूप में महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article