21.2 C
Dehradun
spot_img

7.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Must read

अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे, ड्रग्स एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ जनपद में जलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट महोदय के पर्यवेक्षण में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कल दिनांक 01.06.2022 की देर सायं को थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान स्यूरी बैण्ड तिराह नौगांव से किशन ठाकुर नामक युवक को 7.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त- किशन ठाकुर पुत्र स्व0 कविराज सिंह ठाकुर निवासी ढालीपुर ढकरानी विकासनगर देहरादून उम्र-31 वर्ष।

बरामद माल- 7.27 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 73,000 रु0)

पुलिस टीम-
1- अशोक कुमार-थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुनावैली
2-उ0नि0 गिरीश बडोनी-चौकी प्रभारी नौगांव
3-कानि0 भूपेन्द्र गुसाई
4-कानि0 मुकेश सेमवाल
5-कानि0 मुकेश तोमर
6-कानि0 अजयदत्त
7-कानि0 अनिल
8-कानि0 सुनील जयाडा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement