19.1 C
Dehradun
spot_img

सड़क किनारे खड़ी वोल्वो बस को कैंटर ने मारी टक्कर

Must read

अलीगढ़। जिले के टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल-मार्ग पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर वोल्वो बस को कैंटर ने टक्कर मार दी। बस की सवारियां लघुशंका के लिए उतरी थीं, जिन्हें कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

दो लोगों को कैंटर ने कुचला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस करीब 100 मीटर तक आगे चली गई। इसी दौरान लघुशंका कर रहे लोगों को कैंटर ने कुचल दिया। इसमें एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी सचिन कुमार की मृत्यु हो गई। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसका शव कैंटर के पहिए में फंस गया था।

वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुछ घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अगोनापुर निवासी धीरेंद्र, इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव कलेपुरा निवासी शिवम, इसी गांव की प्रिया, मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारा निवासी नीरज, फर्रुखाबाद के कस्बा नवाबगंज निवासी अखिलेश हैं।

टप्पल थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों वाहनों के चालक भाग गए। इनके मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement