24.6 C
Dehradun
spot_img

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सचिवालय में आयोजित की गई,सतपाल महाराज भी रहे मौजूद

Must read

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर गुरुवार को देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी बैठक में मौजूद रहे।

सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्‍यान रखा जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि यात्रा की तैयारियां तय समय पर पूरी कर लीं जाएं। समीक्षा बैठक सचिवालय में हुई। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दिन खुलेंगे कपाट

तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement