17.4 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नए भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ दिया है। कहा कि पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement