27.6 C
Dehradun

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया, पीएम मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी बधाई

Must read

देहरादून शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

टपकेश्‍वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की।

संकल्प दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी व अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी धार्मिक स्थलों व गंगा किनारे जलाए जाएंगे 48 दीये

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी धार्मिक स्थलों, गंगा किनारे 48 -48 दीये जलाकर पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु के लिए कामना की जाएगी। इस संबंध में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article