28.1 C
Dehradun

मुख्यमंत्री धामी बोले, राज्य की शांत वादियों में अशांति फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Must read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग शांतिप्रिय हैं। यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आकर यहां की शांत वादियों में अशांति फैलाएंगे और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि ऐसे आपराधिक तत्वों को चिह्नित करने के लिए राज्य में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कानून अपना काम करेगा। आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरणस्थली न बने, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीमावर्ती जिलों में सघन अभियान चलाने को निर्देशित किया था।

अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस: धामी

अब मुख्यमंत्री ने फिर से कहा है कि राज्य में अपराध को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। अपराधियों के मन में पुलिस का भय और आमजन में भरोसा बढ़ना चाहिए, इस दृष्टिकोण से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी को भी राज्य के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाडऩे की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त प्रदेश बनाने और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी निर्देशित किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article