24.4 C
Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड से तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

Must read

देशभक्ति का जज्बा संजोए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा मंगलवार को निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह नौ बजे परेड ग्राउंड से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता के प्रतीक स्वरूप को मुख्यमंत्री तिरंगा सौंपेंगे, जो राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह को सौंपा जाएग

तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी बैंड भारत मां को समर्पित संगीत की प्रस्तुति देगा। इसके साथ आजादी के नायकों की वेशभूषा में सजे बच्चे तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते दिखेंगे। परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री हवा में गुब्बारे छोड़ेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा और फिर तिरंगा यात्रा राजभवन की ओर प्रस्थान करेगी। तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों के साथ ही कैडेट्स एवं सामाजिक संगठनों के लोग वाहनों के काफिले शामिल होंगे। यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए राजभवन के पास पहुंचकर समाप्त होगी। यहां महामहिम राज्यपाल को झंडा सौंपा जाएगा।
विभिन्न संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए। यात्रा में महिला बाइकर्स के साथ ही बाइक, जीप, बुलेट, कार और बसों का काफिला होगा। यात्रा में पैरालंपिक एसोसिएशन भी हिस्सा लेगी। विभिन्न क्लब, खेल संगठन, सामाजिक संगठन भी भागीदारी निभा रहे हैं। संगठन के लोगों ने आजादी के जश्न को सौहार्द और शानदार तरीके से मनाने की अपील की है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस और सीपीयू ने भी सुरक्षित संचालन का प्लान तैयार किया है।

नियमों के प्रति जागरूक बनाएगी बाइक रैली
तिरंगा यात्रा के तहत अमर उजाला और इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इसमें आप भी प्रतिभाग कर आजादी के जश्न में हिस्सेदारी निभा सकते हैं। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के अंतर्गत हेलमेट का प्रयोग समेत यातायात के सभी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक करना है। रैली में पहुंचने वाले लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। रैली में अनुशासन का पालन करते हुए सभी वाहन चालक खुद की और दूसरे के जीवन की सुरक्षा करने का भी संदेश देंगे।

इन संस्थाओं का भी रहेगा सहयोग
तिरंगा यात्रा में विशेष सहयोगी दून डिफेंस ड्रीमर्स होगा। इसके अलावा बाइकर्स एसोसिएशन, तिरंगा राइडर्स, हिमालयन कॉलेज, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, रेडक्रॉस संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, उत्तरांचल लॉ कॉलेज, ब्राह्मण महासभा, आढ़त बाजार एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा, ओएनजीसी वाइव्स एसोसिएशन, हार्ले डेविडसन बाइक ग्रुप, एथलीट संघ, दून कॉलेज ऑफ लॉ, जीआरडी, सनातन धर्म उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दून विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान आदि का सहयोग रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article