23.4 C
Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए कार्रवाई की जा रही

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान राजनीति से प्रेरित बिल्कुल नहीं है। राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन, राजस्व व सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरकार की इस मुहिम में उन्हें भागीदार होना चाहिए। कहा कि जन मानस को आगे आकर कहना चाहिए कि सरकार की कार्रवाई उचित दिशा में है।

अवैध मजारों पर कार्रवाई सही, भाजपा सीएम के साथ

प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार की सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थलों के अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी के अभियान का समर्थन किया। पार्टी ने कहा कि अवैध मजारों पर कार्रवाई सही है और भाजपा मुख्यमंत्री के साथ है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि अवैध धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई उत्तराखंड के लिए बेहतर कल का निर्माण करेगी।

पिछले कुछ वर्षों से अचानक वनों, सड़क किनारे व सरकारी भूमि पर मजारें दिखाई दे रही हैं, इन्हें हटाना जरूरी है। कहा कि जांच में यह पाया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गईं इन मजारों के नीचे कोई इंसानी अवशेष नहीं मिले। यह जाहिर करता है कि ऐसी मजारें किसी षड्यंत्र के तहत बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं का मजारों की तुलना मंदिरों से करना देवभूमि का अपमान है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article