25.1 C
Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दौरे से भाजपा को चुनाव जीतने में मिलेगी मदद

Must read

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दौरों को चुनाव जीतने में मददगार बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि ऐतिहासिक, साहसिक और निर्णायक निर्णय लेने से मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी है।

सर्वांगीण विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद गढ़ती उनकी छवि का लाभ पार्टी उम्मीदवारों को मिलना तय है। समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराने वाला पहला प्रदेश बनने के बाद अब हरियाणा व जम्मू-कश्मीर की जनता भी उन्हें सुनना चाहती है।

इसी तरह सख्त मतांतरण कानून, धार्मिक अवसरंचनाओं के अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही व कठोरतम नकल कानून आज उनकी पहचान बन गए हैं। यही वजह है कि चुनाव में जनसभाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता में होने वाला उनका संवाद पार्टी के पक्ष में बेहतर माहौल तैयार करने में मददगार साबित हो रहा है।

लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी जहां भी गए थे वहां पार्टी के पक्ष में अच्छे परिणाम आए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में पार्टी विधायक व कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। उन सभी का अनुभव, मेहनत और कर्मठता वहां भाजपा सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article