18.9 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड हुआ। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुष्पगुच्छ और राम दरबार की मूर्ति देकर स्वागत किया।

इसके बाद बच्ची को मुख्यमंत्री ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही उसके पैरो में पायलें भी पहनाई और उपहार भी दिया। साथ ही, विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी। वहीं,

छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट दिए।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement