29.5 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचे मुजफ्फरनगर, भाषण की शुरुआत चौधरी चरणसिंह को याद करते हुए की

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। सीएम योगी के कार्यकम के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए।

जिले के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के चुनाव के लिए कार्यक्रम आहूत किया गया है। कार्यकम स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
चौधरी साहब को याद कर शुरू किया संबोधन
सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे और चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है।उन्होंने कहा कि चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2014 के बीच की सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।

सीएम योगी ने कहा कि वह आज समाज के नेतृत्व वर्ग से मिलने आए हैं। एक वोट देश की तकदीर बदल सकती है। वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था और सही हाथों में वोट जाने से कांवड़ यात्रा निकल रही है। गलत हाथों में वोट जाने के दिनों में यहां लोग आने से डरते थे। अब सही हाथों में वोट गया तो अराजकता समाप्त हो गई।

वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया: योगी
उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षेां के बाद वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया है। यूपी में अब तक 18 लाख पीएम स्वनिधि योाजना में ऋण की स्वीकृति हुई है। वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन पहले है। वे जातिवाद की बात करते हैं और मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं। वह तुष्टीकरण की बात करते हैं और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।

देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले तनाव का माहौल था। सरधना में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। अब किसी बेटी पारुल चौधरी को अभ्यास में मुश्किलें नहीं होगी। खिलाड़ियों को नई सुविधाएं दी जाएंगी। बेटी, व्यापारी और किसान की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा।सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाते। नए भारत में आजीविका और आस्था भी है। तीन वर्ष में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। गर्मी, बरसात आंधी या तूफान की परवाह नहीं करनी है। देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें। विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश विकसित होगा।

पीएम मोदी के आने के बाद हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। कहा कि आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ये सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग करवा पाते क्या?  पिछले दो महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन का समापन करने के बाद सीएम योगी शामली के लिए निकल चुके हैं। वह हेलीकॉप्टर से शामली पहुंचेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article