24.4 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे, व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है।

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

उन्होंने कहा कि अब अन्नदाता आत्महत्या नहीं करता है, अन्नदाता उत्कर्ष के चरम को छूने के लिए तैयार है। नौजवान पलायन नहीं करता है, आज का नौजवान स्वयं का स्टार्टअप करता है। आज कोई भी बेटी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करती, बल्कि भारत की सुरक्षा की खातिर पायलट बनने के लिए अपने आप को तैयार करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था तुस्त दुरुस्त है। गुंडे माफिया पस्त हैं। प्रदेश दंगों से मुक्त हो गया है। सुरक्षा और समृद्धि भी है।

सपा-बसपा पर बरसे योगी 
सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

हैलीपेड से सभा स्थल तक कड़ी सुरक्षा 
कार्यक्रम स्थल रामा इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हैलीपेड से सभा स्थल तक तीन एएसपी, 10 सीओ, 22 इंस्पेक्टर, 100 सब इंस्पेक्टर, 192 हेड कांस्टेबल, 501 कांस्टेबल, 175 महिला सिपाही, 38 यातायात सिपाही, 23 एलआईयू के कर्मचारी और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article