26.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री किए गए नजरबंद

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वह करीब 4 घंटे राम नगरी में गुजारेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रामा स्वामी टेंपल में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री रामानुजाचार्य की मूर्ति के अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक घंटा मौजूद रहेंगे। इसके बाद श्रीराम मंत्र महायज्ञ में 12:10 पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह लगभग 30 मिनट तक रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी 12:40 पर रामकथा संग्रहालय पहुंचेंगे। जहां वह दीपोत्सव की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। 2:35 पर मुख्यमंत्री अयोध्या में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद वह बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास पर पुलिस तैनात है। सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर राकेश दत्त मिश्र ने ज्ञापन देने की घोषणा की थी। ज्ञापन में तहसील सदर के एक लेखपाल को बर्खास्त करने मांग की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement