19.5 C
Dehradun
spot_img

15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Must read

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की मेजबानी उत्तराखंड करेगा। जिसमें राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और कैलाश मानसरोवर सड़क का मुद्दा उठाएगा। इसके अलावा अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

15 जुलाई को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश सरकार भी बैठक की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक भोपाल में हुई थी।

इस बार उत्तराखंड में बैठक होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में पिछले बैठक के एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में राज्यों के विकास मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के कई क्षेत्र सीमाओं से जुड़े हैं। इन क्षेत्रों के विकास और कैलाश मानसरोवर के लिए प्रस्तावित सड़क, चारधाम समेत अन्य मुद्दों को चर्चा के लिए उठाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement