24 C
Dehradun

सीएम धामी ने सुबह सुबह लगाई दौड़, युवाओं के साथ खेला बैडमिंटन, लोगों से विकास कार्यों का लिया फीडबैक

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। आज सुबह वे भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की।

इस दौरान वे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित नजर आए।

सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।

 

कहा कि हम सभी को मिलकर ‘खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट’ में पूरी उर्जा के साथ शामिल होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम वहीं करते हैं।
इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। इस दौरान वे आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

इससे पहले वे देहरादून में भी सुबह की सैर पर निकले थे। वहीं, बीती 13 नवंबर को पिथौरागढ़ में दौरे के दौरान भी वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से फीडबैक लिया था।

इसके बाद उन्हांने राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। वहीं वे एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ‘उत्तराखण्ड राज्य सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा’ विषय पर संवाद में शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article