21.4 C
Dehradun
spot_img

सीएम धामी का मुंबई दौरा आज, एक लाख करोड़ का करार पार होने की उम्मीद

Must read

देहरादून। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सीएम आज मुंबई में रोड शो करेंगे। रविवार को सीएम धामी का मुंबई पहुंचे, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुंबई में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों ने भी सीएम का स्वागत किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लक्ष्य

गौरतलब है कि सीएम धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर रोड शो करेंगे, साथ ही यहां उद्योग समूहों के दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ढाई लाख करोड़ के निवेश के करार का लक्ष्य रखा है।

94 हजार करोड़ से अधिक के निवेश का करार

ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में दौरे के बाद धामी सरकार एक लाख करोड़ के निवेश के करार का आंकड़ा पार कर लेगी। दिसंबर में प्रस्तावित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम धामी देश-विदेश में रोड शो कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने अब 94 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करार कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement