29.2 C
Dehradun

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई -विधान एप्लीकेशन केन्द्र का किया लोकार्पण

Must read

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विकास कार्य के तहत पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार ने अधिकांश सरकारी कार्यालय को पेपरलेस करने का कदम उठाने के साथ अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को भी पेपरलेस कर लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में गुरुवार को ई -विधान एप्लीकेशन केन्द्र का लोकार्पण किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही का आनलाइन संचालन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए विधानमंडल के बजट सत्र से नेशनल ई-विधान परियोजना को लागू करने की तैयारी को सरकार ने पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन केंद्र का लोकार्पण किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। अब उत्तर प्रदेश में ई विधान मंडल सत्र होगा।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद विधानभवन की गैलरी में हुए सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। सौन्दर्यी करण के तहत विधान भवन की गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, वीरांगना लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पाण्डेय, सरदार भगत सिंह तथा टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाई गई हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article