24.2 C
Dehradun

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में हो सकते है शामिल

Must read

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ा था चुनाव

कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था

ट्विटर हैंडल पर साझा की थी जानकारी

अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र की प्रति भी पोस्ट की थी। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

करगिल में भारतीय सेना की तरफ से लड़ चुके हैं कोठियाल

कर्नल कोठियाल का जन्म 26 फरवरी 1969 को उत्तराखंड के टिहरी में हुआ था। कर्नल कोठियाल अविवाहित हैं। कर्नल कोठियाल 1999 में पाकिस्तान के साथ करगिल में हुई लड़ाई में भारतीय सेना की तरफ से लड़ चुके हैं। वह राजनीति में जुझारू नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। 1992 में कोठियाल सेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हुए। उनके साहस और वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हें कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article