16.4 C
Dehradun
spot_img

बिट्टा कराटे पर 31 वर्ष बाद कोर्ट ने कार्यवाही शुरू की, इसपर विवेक अग्निहोत्री ने जल्द न्याय मिलने की अपेक्षा जताई

Must read

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बिट्टा कराटे के आतंक से पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठाई हैl दरअसल कश्मीरी आतंकवादी बिट्टा कराटे पर 40 से अधिक कश्मीरी पंडितों की हत्या करने का आरोप लगा हैl ऐसा 1990 के दशक में किया थाl कश्मीरी पंडितों की व्यथा पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर रही हैl यह फिल्म तीन दशकों से न्याय के लिए इंतजार कर रहे लोगों की पीड़ा को दर्शाती हैl

बिट्टा कराटे के खिलाफ 31 वर्ष बाद केस की प्रोसिडिंग शुरू हुई है

बिट्टा कराटे के बारे में बताते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, ‘जिन लोगों का जन्म नरसंहार किया गया है, उन्हें न्याय मिलना चाहिएl न्याय इंसानियत की पहली शर्त हैl’ इसके पहले शनिवार को श्रीनगर सेशन कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान हंगामा होने पर उसे टाल दियाl हंगामा बिट्टा कराटे के वकील ने कियाl 31 वर्ष बाद केस की प्रोसिडिंग शुरू हुई थी, जिसे सतीश टीकू ने दर्ज कराया थाl

’31 वर्षों से जम्मू कश्मीर की सरकार ने इस केस पर ध्यान नहीं दिया’

वकील उत्सव बैंस ने अपने वक्तव्य में कहा, ‘आज केस की सुनवाई का पहला दिन थाl कोर्ट ने सकारात्मक रुख रखते हुए सुनवाई कीl’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 31 वर्षों से जम्मू कश्मीर की सरकार ने इस केस पर ध्यान नहीं दियाl बिट्टा कराटे के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल नहीं की गई थीl

सुप्रीम कोर्ट में घाटी में हुई हिंसा की सुनवाई के लिए क्यूरेटिव पिटिशन दायर की गई है

इस पर विवेक अग्निहोत्री ने भरोसा जताते हुए कहा था, “प्यारे सतीश टिकू को जल्द से जल्द न्याय मिलेगाl’ अब केस की सुनवाई 16 अप्रैल को होगीl इसके पहले कश्मीरी पंडितों के लिए काम कर रही है एक एनजीओ ने 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में घाटी में हुई हिंसा की सुनवाई के लिए क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement