36.1 C
Dehradun

बनभूलपुरा से हटाया गया कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश

Must read

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। एक बार फिर प्रशासन का राज कायम हो गया है। उपद्रवियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हालात सामान्य होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

उपद्रवियों के 26 वाहन प्रतिबंधित, आज से इंदिरानगर में खनन

बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद से बंद पड़ा इंदिरानगर खनन गेट मंगलवार से खुल जाएगा। प्रशासन से मिली लिस्ट के सत्यापन के बाद वन निगम ने उपद्रवियों के 26 वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। इनका खनन पंजीकरण भी फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

आठ फरवरी को सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसे और अवैध नमाजस्थल को तोड़ने के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी और आगजनी कर दी थी। जिसके बाद बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाना पड़ा। गौला का खनन कारोबार भी बंद हो गया। 10 निकासी गेट तो बाद में खुल गए थे, लेकिन इंदिरानगर में निकासी शुरू नहीं हो सकी थी।

वहीं, वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने 44 नामों की सूची दी है। ये लोग बनभूलपुरा के उपद्रव में शामिल थे। छंटनी के बाद पता चला कि इनसे जुड़े 26 वाहन इंदिरानगर गेट पर खनन के लिए पंजीकृत थे। सभी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article