18.9 C
Dehradun
spot_img

लखनऊ में शहीद पथ पर जोरदार टक्कर के बाद, डीसीएम चालक की मौत; कई घायल

Must read

लखनऊ, लखनऊ में शहीदपथ पर समिट बिल्डिंग के सामने बुधवार की सुबह कंटेनर में पीछे से डीसीएम और फिर कार घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने उन्‍हें अस्‍पताल भिजवाया है जहां उनका इलाज चला। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद शहीदपथ पर भयंकर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गाड़ियां हटवाई। घंटों बाद यातायात सामान्य हो सका।

कानपुर रोड से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी डीसीएम से भिड़ गई। हादसा होता देख राहगीरों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम आ पहुंची। इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं, हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह कंटेनर में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से एक रूट पर वाहनों का संचालन बाधित होने से शहीदपथ पर जाम लग गया। सूचना पर विभूतिखंड पुलिस पहुंची। पुलिस ने गैस कटर से डीसीएम का केबिन काटकर उसमें फंसे चालक को निकाला और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा कार सवार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर डा. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि डीसीएम से बरामद कागजों से चालक की पहचान 32 वर्ष अंकित पाल पुत्र रामदीन के रूप में हुई। चालक मूल रामदीन मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement